20 Apr 2024, 18:58:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारत को फिर झटका- नरसिंह के बाद इंद्रजीत भी डोप टेस्ट में फेल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 26 2016 10:03AM | Updated Date: Jul 26 2016 10:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। रियो ओलंपिक शुरू होने से पहले ही भारतीय खिलाड़ी पर डोपिंग के आरोप को लेकर बवाल मचा हुआ है। ऐसे में भारत को एक और बड़ा झटका लगा है। पहलवान नरसिंह यादव के डोप टेस्ट में फेल होने के बाद अब गोला फेंक यानी शॉट पुट खिलाड़ी इंद्रजीत सिंह भी डोप टेस्ट में फेल हो गए हैं।

कई खिलाड़ियों के सैंपल भी डोप टेस्ट भी पाॅजिटिव 
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कर्इ अन्य खिलाड़ियों के सैंपल भी डोप टेस्ट भी पाॅजिटिव पाए गए हैं। हालांकि अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि डोप टेस्ट में पाॅजिटिव पाए गए ये खिलाड़ी रियो ओलंपिक में जाने वाले दल में शामिल हैं या नहीं। इन्हीं सैंपल्स में से एक सैंपल इंद्रजीत सिंह का भी है। 
 
हमें खिलाड़ी की निजता का सम्मान करना चाहिए
उधर, इस बारे में एथलेटिक्स फेडरेशन ऑ इंडिया के अधिकारी ज्यादा कुछ कहने से बच रहे हैं। नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी का कहना है कि प्राइवेसी प्रोटोकॉल से बंधे होने के कारण जब तक जांच प्रक्रिया एक निश्चित स्तर तक नहीं पहुंच जाती है, हमें खिलाड़ी की निजता का सम्मान करना चाहिए। 
 
पहलवान नरसिंह यादव भी फेल
गौरतलब है कि हाल ही में 74 किलो फ्रीस्टाइल कुश्ती के पहलवान नरसिंह यादव का डोप टेस्ट पाॅजिटिव पाया गया था। इस कारण अब रियो ओलंपिक में नरसिंह का भाग लेना भी निश्चित नहीं है। उनके साथी पहलवान संदीप तुलसी यादव भी डोप टेस्ट में नाकाम हो गए थे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »