19 Apr 2024, 04:19:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

नीरज चोपड़ा ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, तोड़ा राजिंदर का रिकॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 25 2016 9:57AM | Updated Date: Jul 25 2016 9:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। उदीयमान एथलेटिक्स स्टार नीरज चोपड़ा ने पोलैंड में चल रही आईएएएफ विश्व अंडर-20 चैंपियनशिप की भालाफेंक स्पर्धा में 86.48 मीटर के साथ जूनियर विश्व रिकॉर्ड बनाकर स्वर्ण पदक जीता। पहले दौर में उन्होंने 79.66 मीटर का निशाना साधा।
 
इसके बाद हरियाणा के इस 18 वर्षीय खिलाड़ी ने दूसरे दौर में 86.48 मीटर का थ्रो फेंका। इससे पहले अंडर-20 विश्व रिकॉर्ड लाटविया के जिगिस्मंड्स सिरमाइस के नाम था, जिसने 84.69 मीटर का थ्रो का था। 
 
नीरज चोपड़ा ने एथलेटिक्स में विश्व रिकार्ड बनाने वाले पहले भारतीय बन गए। उन्होंने राजिंदर सिंह का 82.23 मीटर का सीनियर राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी तोड़ा। वह विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय ट्रैक और फील्ड खिलाड़ी बन गए।
 
चोपड़ा की इस उपलब्धि ने उन्हें सत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले सीनियर खिलाड़ियों की सूची में 8वें स्थान पर ला दिया है। हालांकि वह रियो ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई नहीं कर सके। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »