20 Apr 2024, 01:57:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

खेल मंत्री गोयल ने पहले अल्ट्रा मैराथन को दिखाई झंडी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 17 2016 9:00PM | Updated Date: Jul 17 2016 9:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत के कई शहरों में आयोजित होने वाली पहली मैराथन को अमर जवान ज्योति पर एक समारोह के बाद रवाना किया गया। यह प्रतियोगिता अभ्यास सत्र के साथ शुरू हुई जिसमें भाग ले रहे 15 अल्ट्रारनरों ने अल्ट्रा रन और 5के फन रन को हरी झंडी दी।
    

खेल मंत्री गोयल ने दिखाई झंडी
खेल मंत्री विजय गोयल, खेल रत्न पुरस्कार हासिल कर चुकी अंजू बाबी जार्ज और अभिनेत्री गुल पनाग इस मौके पर मौजूद थे। अरूण भारद्वाज ने इंडिया गेट पर 14 अल्ट्रा मैराथनरों की अगुवाई की जबकि साथ ही तीन धावकों को गाजियाबाद से 1480 किमी दौड़ के लिये हरी झंडी दिखायी गयी। करीब 10 बजकर 30 मिनट पर सभी धावक गुड़गांव के किंगडम आॅफ ड्रीम्स पर हरियाणा चरण की शुरूआत के लिये एकत्रित हो गये थे। इन स्थलों पर 5के फन रन भी आयोजित की गयी, जिसमें युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।     

लंबी दौड़ सबसे चुनौतीपूर्ण
एशिया की यह लंबी दौड़ में से एक और सबसे चुनौतीपूर्ण होगी। यह उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, दादरा एवं नागर हवेली से होती हुई छह अगस्त को महाराष्ट्र के मुंबई में खत्म होगी।

ये है 15 धावकों
इसमें हिस्सा लेने वाले 15 धावकों में अरुण भारद्वाज, सिद्धार्थ चौधरी, डेविड ब्रेडो, यूरी एस्पर्सन, मीनल कोटक, रंजना देओपा, श्रीकांत रेड्डी, मेलाने डेलाइने, दिनेश हेडा, जोगिंदर चंदा, पिया हैंसन, सुनील शर्मा, श्वेता शर्मा, कौशल चौहान और धानी कुमार शामिल हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »