25 Apr 2024, 21:14:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रियो 2017: बड़ी स्क्रीनों पर 24 घंटे दिखाए जाऐंगे ओलंपिक खेल: खेलमंत्री

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 17 2016 1:34PM | Updated Date: Jul 17 2016 1:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। ब्राजील के रियो डी जेनेरो में 5 से 21 अगस्त तक होने वाले 31वें ओलंपिक में भारत के 122 खिलाड़ी 14 खेलों में हिस्सा लेंगे। इनमें एथलेटिक्स में 38, हॉकी में 32,निशानेबाजी में 12,कुश्ती में 8, बैडमिंटन में 7,तीरंदाजी, टेबल टेनिस और टेनिस में 4-4 खिलाड़ी अपनी चुनौती रखेंगे।

खेल मंत्रालय का प्रभार संभालने के बाद पहली बार मीडिया से रूबरू गोयल ने कहा कि ओलंपिक का माहौल बनाने के लिये पांच से 21 अगस्त तक होने वाले इन खेलों के दौरान दिल्ली एनसीआर में कई जगहों पर बड़ी स्क्रीनें लगाई जाएंगी। इनमें कनाट प्लेस का सेंट्रल पार्क, चांदनी चौक शामिल है।

इन पर चौबीसों घंटे ओलंपिक खेल दिखाए जाएंगे। उन्होंने कहा मेरे लिए यह गर्व की बात है कि रियो ओलंपिक से ठीक पहले मुझे खेल मंत्री बनाया गया है। इस बार खेल मंत्रालय और भारतीय ओलंपिक संघ ने मिलकर बेहतरीन तैयारी कराई है और सभी राष्ट्रीय खेल महासंघों से पूरा सहयोग मिला है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »