25 Apr 2024, 20:14:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

यू मुंबा ने जयपुर पिंक पैंथर्स को 29-23 से हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 15 2016 3:08PM | Updated Date: Jul 15 2016 3:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरू। यू मुंबा ने प्रो कबड्डी लीग के एक मैच में शुक्रवार को यहां जयपुर पिंक पैंथर्स को 29-23 से हराया जिससे वह अंकतालिका में तीसरे स्थान पर पहुंचने में सफल रहा।
 
अनुभवी राकेश कुमार और अनूप कुमार ने यू मुंबा के लिए मिलकर 12 अंक बनाए। जयपुर पिंक पैंथर्स का डिफेन्स कमजोर साबित हुआ और उनके पास यू मुंबा के रेडर्स का जवाब नहीं था।
 
यू मुंबा के अब आठ मैचों से 27 अंक हो गए हैं और वह तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। जयपुर पिंक पैंथर्स अब भी तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है। उसके नौ मैचों में 31 अंक हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »