29 Mar 2024, 18:58:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मैराथन बॉय बुधिया, ओडिशा के साईं हॉस्‍टल से लापता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 8 2016 8:44PM | Updated Date: Jul 8 2016 8:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भुवनेश्वर। ओड़िशा सरकार ने कहा कि लंबी दूरी के युवा धावक बालक बुधिया सिंह कहीं खोया नहीं है और उसके अगले चार दिन में यहां स्पोर्ट्स होस्टल में लौटने की संभावना है। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार बुधिया कहीं गुम हो गया है। खेल एवं युवा मामलों के सचिव शास्वत मिश्रा ने यहां पत्रकारों से कहा बुधिया सिंह की मां ने गुरूवार को स्थानीय खबरिया चैनल को बताया कि वे नयागढ़ में हैं।

हम उनके दो से चार दिन के अंदर स्पोर्ट्स होस्टल में वापसी की उम्मीद कर रहे हैं। मिश्रा ने कहा कि बुधिया पिछले महीने गर्मियों की छुट्टियों के बाद स्पोर्ट्स होस्टल नहीं लौटा। बुधिया के अलावा आठ खिलाड़ी भी होस्टल नहीं पहुंंचे। ये कलिंगा स्टेडियम में स्थित साई होस्ट के खुलते ही 15 दिन के अंदर होस्टल वापस आ जाया करते थे।

बुधिया होस्टल नहीं लौटा और स्कूल से भी अनुपस्थित रहा तो होस्टल अधिकारियों ने स्लम स्थित उनके घर में पत्र भेजा। होस्टल के चार कोचों ने बुधिया की मां के घर का भी दौरा किया। मिश्रा ने कहा हमारे कोचों ने बुधिया के बड़ी बहन से मुलाकात की। उसने बताया कि वे भुवनेश्वर से बाहर हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »