28 Mar 2024, 20:55:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पटना पाइरेट्स ने यू मुम्बा को हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 30 2016 1:56PM | Updated Date: Jun 30 2016 1:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। स्टार रेडर परदीप नारवाल के शानदार प्रदर्शन से गत चैम्पियन पटना पाइरेट्स ने स्टार स्पोर्ट्स प्रो कबड्डी लीग के चुनौतीपूर्ण मुकाबले में यू मुम्बा को 36-34 से शिकस्त दी। अपनी इस लगातार दूसरी जीत से पटना पाइरेट्स की टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है जबकि यू मुम्बा छठे स्थान पर कायम है।

पटना की टीम ने ब्रेक तक 16-14 से बढ़त बनाई हुई थी। नारवाल ने पूरे मैच में शानदार प्रदर्शन किया, उन्होंने 18 रेड किए जिससे उन्हें मैच का सर्वश्रेष्ठ रेडर घोषित किया गया जबकि बाजीराव होडागे सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर रहे। पिछली बार दोनों टीमें प्रो कबड्डी के तीसरे सत्र के फाइनल्स में एक दूसरे के आमने सामने हुई थीं, जिसमें पटना पाइरेट्स ने यू मुम्बा को 31-28 से शिकस्त दी थी।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »