25 Apr 2024, 12:34:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

यूरो कप: अल्बानिया ने रचा इतिहास, रोमानिया को 1-0 से हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 21 2016 10:48AM | Updated Date: Jun 21 2016 10:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लियोन। अल्बानिया ने यूरो कप में सोमवार को हुए मुकाबले में रोमानिया को 1-0 से हराकर इतिहास रच दिया। किसी मेजर टूर्नामेंट में अल्बानिया की यह पहली जीत है। अल्बानिया की जीत के हीरो अर्मांडो साडुको रहे, जिन्होंने मुकाबले के 43वें मिनट में गोल दागकर अपनी टीम को जीत दिलाई। ग्रुप-ए में सबसे निचले पायदान पर रहते हुए रोमानिया टूर्नामेंट से बाहर हो चुका है। हालांकि अल्बानिया अंतिम-16 के लिए क्वालिफाई कर पाएगा या नहीं, इसके लिए उसे ग्रुप चरण के आखिरी राउंड के मैचों तक इंतजार करना होगा।

जीत के बाद अल्बानिया की राजधानी तिराना में लोगों ने जमकर जश्न मनाया। कोच डी बियासी ने कहा कि मुझे यकीन है कि इस जीत से अल्बानिया के लोग काफी खुश हुए होंगे। पहले दो मैच हारने के बाद हमने जीत हासिल की। हमने रोमानिया को हराया। जिसके खिलाफ खेलना आसान नहीं था।

फ्रांस-स्विट्जरलैंड अंतिम-16 में
ग्रुप-ए में खेला गया मेजबान फ्रांस और स्विट्जरलैंड का मैच गोलरहित ड्रॉ रहा। ग्रुप में शीर्ष पर रहते हुए फ्रांस ने अंतिम-16 में जगह बनाई। वहीं दूसरे स्थान पर रहते हुए स्विट्जरलैंड की टीम ने भी नॉकआउट दौर के लिए क्वालिफाई किया। अल्बानिया के खिलाफ मैच में लचर प्रदर्शन के कारण आलोचना का शिकार हुए फ्रांस के पोग्बा ने इस मैच में कुछ आकर्षक शॉट लगाए। हालांकि वह गोल करने में सफल नहीं हुए। फ्रांस की ओर से पिछले दोनों मैच में गोल करने वाले पायेट को भी गोल करने का मौका मिला, लेकिन गेंद क्रॉस बार से टकराकर वापस आ गई।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »