26 Apr 2024, 03:13:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

VIDEO: सलवार-सूट पहनी महिला ने खली की रेसलर को दी पटखनी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 19 2016 12:48PM | Updated Date: Jun 19 2016 12:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। द ग्रेट खली द्वारा प्रमोट की गई कॉन्टीनेंटल रेसलिंग में एक बेहद रोचक घटना देखने को मिली। सलवार कमीज पहने एक पंजाबी कुड़ी ने वूमन रेसलर बीबी बुल बुल की चुनौती स्वीकार करते हुए स्टेज पर एंट्री की और फिर जो किया उसने सबको चौंका दिया। वास्तव में कविता रेसलर नहीं है। वह हरियाणा पुलिस के साथ काम कर चुकी है।

रेसलर बीबी बुल बुल ने वहां मौजूद लोगों को रिंग में आकर लड़ने की चुनौती दी। उसने कहा कि यहां मौजूद कोई भी लड़का या लड़की मुझसे आकर लड़ सकता है। लड़ना तो दूर एक मिनट बिताना भी मुश्किल होगा। इतना सुनने के बाद पीले रंग का सलवार सूट पहने हरियाणा की लड़की कहां शांत रहने वाली थी।

सलवार कमीज पहने एक पंजाबी कुड़ी ने की चुनौती स्वीकार करते हुए स्टेज पर एंट्री की और फिर जो किया उसने सबको चौंका दिया। उन्‍होंने बीबी बुल बुल को दो बार पटक-पटकर कर मारा। बीच-बचाव करके वहां लोगों ने बीबी बुल बुल को कविता से बचाया।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »