19 Apr 2024, 18:17:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारतीय रिले टीम ने 18 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 14 2016 11:29AM | Updated Date: Jun 14 2016 11:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

एजुर्रुम (तुर्की)। भारतीय पुरुष रिले टीम ने अंतरराष्ट्रीय स्प्रिंट और रिले कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार गुणा 400 मीटर रिले दौड़ में 3 मिनट 2.17 सेकंड का समय निकालते हुए नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया।

भारतीय रिले टीम का इससे पहले राष्ट्रीय रिकॉर्ड 3 मिनट 2.62 सेकंड का था, जो उसने बैंकॉक में हुए एशियाई खेलों में बनाया था। इसके साथ ही भारतीय धावकों ने 18 वर्ष पुराने राष्ट्रीय रिकार्ड को पीछे छोड़ा। पुरुष टीम विश्व रैंकिंग में 17वें नंबर पर है और उसके इस प्रदर्शन से उसके शीर्ष 12 टीमों में पहुंचने की संभावना को बल मिला है।

इस बीच महिला वर्ग में एशियाई खेलों में चैंपियन रिले टीम ने 3 मिनट 30.16 सेकेंड का समय निकाला। इसके साथ ही महिला टीम रैंकिंग में 12वें नंबर पर पहुंच गई है और उसने रियो ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई करने की दिशा में भी अपनी दावेदारी मजबूत की है।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »