24 Apr 2024, 17:31:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बोल्ट ने 100 मीटर की दौड़ 9. 88 सेकंड, साथ किंगस्टन रेस जीती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 12 2016 4:19PM | Updated Date: Jun 12 2016 8:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

किंगस्टन। जमैका के उसेन बोल्ट ने खराब शुरूआत से उबरते हुए 9. 88 सेकंड का समय निकालकर रेसर्स ग्रां प्री एथलेटिक्स मीट में 100 मीटर की दौड़ जीती जो इस साल दुनिया में दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। बोल्ट ने कहा यह परफेक्ट रेस नहीं थी लेकिन अच्छी बात यह है कि मैं जीता और चोटमुक्त रहा। निकेल एश्मीएडे और योहान ब्लैक ने 9.94 सेकंड का समय निकाला

जबकि असाफा पावेल ने 9.98 सेकंड में रेस पूरी की। इस साल सबसे तेज समय फ्रांस के जिम्मी विकाउत ने निकाला जिन्होंने सात जून को मांट्रियल में 9.86 सेकंड का समय निकाला था। विश्व और ओलंपिक चैम्पियन शैली अन फ्रेसर प्रायस ने महिलाओं की 100 मीटर रेस 11.09 सेकंड का समय निकालकर जीती। अमेरिका की बारबरा पियरे दूसरे और त्रिनिदाद टोबैगो की कैली अन बापटिस्टे तीसरे स्थान पर रही।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »