23 Apr 2024, 20:13:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बॉक्सर मोहम्मद अली नहीं रहे, सांस की तकलीफ के चलते थे भर्ती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 4 2016 10:55AM | Updated Date: Jun 4 2016 5:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिंगटन। अमेरिका के महान मुक्केबाज मोहम्मद अली का शनिवार सुबह निधन हो गया। फीनिक्स इलाके के एक अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांसें ली। वो 74 साल के थे और उन्हें दो दिन पहले अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

उनके परिवार के एक करीबी सूत्र ने यह जानकारी साझा की थी कि उनकी हालत बहुत गंभीर है और उन्हें सांस लेने में ज्यादा परेशानी हो रही है। 1984 से वो पारकिंसन की बीमारी से पीड़ित थे। इससे पहले उन्हें 2015 के शुरू में पेशाब संबंधी परेशानी के कारण अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।

अली तीन बार विश्व चैंपियन रहे। पहली बार उन्होंने 1964 में फिर 1974 में और फिर 1978 में विश्व चैंपियनशिप का खिताब जीता था।
 

पीएम मोदी ने शोक जताया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेल जगत के साथ मिलकर महान मुक्केबाज मोहम्मद अली के निधन पर शोक जताया। अफगानिस्तान की यात्रा पर गए मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, भगवान मोहम्मद अली की आत्मा को शांति दे। आप आदर्श खिलाड़ी और प्रेरणा स्रोत रहे जिन्होंने मानवीय भावना और प्रतिबद्धता की ताकत की झलक पेश की। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »