25 Apr 2024, 14:31:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

यिफान होउ ने हरिकृष्णा को ड्रॉ पर रोका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 2 2016 3:01PM | Updated Date: Jun 2 2016 3:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शमकीर। ग्रैंडमास्टर पी हरिकृष्णा ने विश्व महिला चैम्पियन चीन की यिफान होउ को शमकीर शतरंज टूर्नामेंट के छठे दौर में ड्रॉ पर रोका। पहले पांच दौर में उम्दा प्रदर्शन करने वाले हरिकृष्णा ने विश्राम के बाद यिफान को आसानी से ड्रॉ पर रोका। अगले तीन दौर में से दो में उसे सफेद मोहरों से खेलना है लिहाजा अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। 
 
बाकी पांच बाजियां भी ड्रॉ रही। नीदरलैंड के अनीश गिरी उक्रेन के पावेल एल्जानोव का डिफेंस नहीं तोड़ सके। वहीं अजरबैजान के सफारली एल्ताज ने अमेरिका के फेबियानो कारूआना को ड्रॉ पर रोका। अजरबैजान के रउफ मामेदोव ने विश्व चैम्पियनशिप चैलेंजर उक्रेन के सर्जेइ कर्जाकिनोफ को ड्रॉ पर रोका।
 
वहीं अजरबैजान के तैमूर राजाबोव और शखरियार मामेदियारोव की बाजी भी ड्रॉ रही। कारूआना अब छह में से पांच अंक लेकर शीर्ष पर हैं जबकि अनीश गिरी उनसे आधा अंक पीछे हैं। कर्जाकिन के 3.5 अंक हैं। हरिकृष्णा और मामेदियारोव चौथे स्थान पर हैं। राजाबोव, मामेदोव और एल्ताज छठे स्थान पर है जबकि यिफान दो अंक लेकर नौवे स्थान पर है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »