23 Apr 2024, 18:44:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

छठे स्थान पर रहे लाहिड़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 30 2016 2:56PM | Updated Date: May 30 2016 2:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

फोर्टवर्थ। भारत के अनिर्बान लाहिड़ी अंतिम दौर में फ्रंट नाइट में शानदार प्रदर्शन की बदौलत यहां डीन एंड डेलुका इनविटेशनल गोल्फ टूर्नामेंट में संयुक्त छठे स्थान पर रहे और मौजूदा सत्र में पहली बार पीजीए टूर गोल्फ में शीर्ष 10 में जगह बनाई।

लाहिड़ी ने अंतिम दौर में 68 के स्कोर से कुल नौ अंडर 271 का स्कोर बनाया। लाहिड़ी ने टूर्नामेंट में 65,70,68 और 68 के राउंड खेले। वह इसके साथ ही फेडएक्स कप तालिका में 88वें स्थान पर पहुंच गए हैं। जोर्डन स्पीथ ने अंतिम दौर में 65 के स्कोर से कुल 17 अंडर के स्कोर के साथ खिताब जीता। उन्होंने हैरिस इंग्लिश (68) को तीन शाॅट से पछाड़ा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »