25 Apr 2024, 06:10:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » Other Sports

श्रीलंका की अदालत ने रिहा किये 34 तमिल मछुआरे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 16 2016 7:12PM | Updated Date: May 16 2016 7:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रामेश्वरम। श्रीलंका की नौसेना द्वारा अपने जलक्षेत्र में प्रवेश करने के आरोप में पिछले माह पकड़े गए तमिलनाडु के 34 मछुआरों को इस द्वीपीय देश की अदालतों ने रिहा करने का आदेश दिया। अदालतों के यह आदेश श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला श्रीसेना की 13 मई को भारत यात्रा के कुछ ही समय बाद आया है। श्रीसेना और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच अन्य मुद्दों के साथ साथ भारतीय मछुआरों के समक्ष आ रही दिक्कतों पर भी चर्चा की गई।

पन्द्रह अपै्रल को गिरफ्तार किए गए 13 मछुआरों को ओरकावथुराय अदालत ने रिहा किया जबकि 21 अप्रैल को गिरफ्तार किए गए अन्य को मन्ना की अदालत के आदेश पर छोड़ा गया। स्थानीय मछुआरा संघ के अध्यक्ष एमीराइट ने उनके पास उपलब्ध सूचना के हवाले से यह जानकारी दी। तेरह मछुआरों में से चार रामेश्वरम एवं नौ अन्य नागपत्तनम से हैं। इक्कीस मछुआरों वाले अन्य समूह के लोग पम्बन एवं तांगाचिमादम से हैं।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »