25 Apr 2024, 15:34:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ए आर रहमान बने भारतीय रियो ओलंपिक गुडविल एंबेसडर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 12 2016 5:57PM | Updated Date: May 12 2016 6:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सलमान खान, सचिन तेंदुलकर और अभिनव बिंद्रा के बाद अब आस्कर विजेता संगीतकार ए आर रहमान भी भारतीय ओलंपिक दल के सद्भावना दूत बन गए हैं। तेंदुलकर, सलमान और ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता बिंद्रा पहले ही भारतीय ओलंपिक संघ का यह प्रस्ताव स्वीकार कर चुके हैं।

आईओए ने कहा कि उसे रहमान से लिखित पुष्टि मिल चुकी है। रहमान ने आईओए द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा, भारतीय ओलंपिक दल का सद्भावना दूत बनना मेरे लिए गर्व और खुशी की बात है।

रहमान का स्वागत करते हुए आईओए महासचिव राजीव मेहता ने कहा, मैं रियो ओलंपिक के लिए भारतीय दल के सद्भावना दूत के रूप में एआर रहमान का स्वागत करता हूं। आस्कर विजेता संगीतकार के इससे जुड़ने से ओलंपिक अभियान को बढावा देने में मदद मिलेगी। हमारे पास बालीवुड से सलमान खान, ओलंपिक खेलों से अभिनव बिंद्रा और क्रिकेट से सचिन तेंदुलकर सद्भावना दूत हैं।    

सलमान को सद्भावना दूत बनाये जाने को लेकर काफी विवाद हुआ था। कई पूर्व और मौजूदा खिलाड़ियों ने कहा था कि सलमान की बजाय किसी खिलाड़ी को दूत बनाया जाना चाहिए था।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »