19 Apr 2024, 11:26:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारतीय ओलंपिक टीम के सदस्य सुपरस्टार हैं: सलमान खान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 5 2016 8:34PM | Updated Date: May 5 2016 8:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। रियो जाने वाले भारतीय ओलंपिक दल का मनोबल बढ़ाने की मुहिम में बाॅलीवुड सुपरस्टार और सद्भावना दूत सलमान खान ने गुरूवार को कहा कि टीम का हर सदस्य खुद में एक सच्चा सुपरस्टार है और हर तरफ से ‘प्यार और समर्थन’ का हकदार है।
 
सलमान ने एक बयान में कहा, मेरे लिए, भारतीय ओलंपिक दल का प्रत्येक खिलाड़ी एक सुपरस्टार है। ये खिलाड़ी चार साल तक तैयारी करते हैं और उनके पास दुनिया के बड़े मंच पर प्रदर्शन करने के लिए कुछ ही मिनट होते हैं, कभी कभार तो कुछ ही सेकेंड होते हैं। उन्होंने साथ ही कहा कि खिलाड़ी ‘प्यार, समर्थन और खुशी पाने’ के हकदार हैं।
 
एथलीटों को सुर्खियों में लाने और खेल प्रेमियों को उन्हें बेहतरीन तरीके से प्रेरित करने के उद्देश्य से 50 साल के ‘बजरंगी भाईजान’ स्टार ने खिलाड़ियों को अपनी ट्वीट के जरिए परिचित कराने का अभियान शुरू किया है।
 
इस अभियान के लिये एक हैशटैग (हैशटैग मेकइंडियाप्राउड) बनाया गया है। इस अभियान को ‘इंडियाज ओलंपिक स्टार्स (भारत के ओलंपिक सितारे)’ कहा जा रहा है। सलमान का बयान उनके सद्भावना दूत बनाने के विवादों के बीच आया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »