29 Mar 2024, 03:58:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रियो ओलंपिक के गुडविल एंबेसडर होंगे सचिन तेंदुलकर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 3 2016 3:22PM | Updated Date: May 3 2016 3:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने आगामी रियो ओलंपिक खेलों के लिए देश का गुडविल एंबेसडर बनने का भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है।
     
तेंदुलकर बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और दिग्गज निशानेबाज अभिनव बिंद्रा के बाद गुडविल एंबेसडर बनने वाले तीसरे व्यक्ति हैं। आईओए ने मंगलवार को पुष्टि की कि तेंदुलकर ने उनकी पेशकश स्वीकार कर ली है। 
     
आईओए महासचिव राजीव मेहता ने कहा, सचिन तेंदुलकर ने ओलंपिक में भारतीय दल का गुडविल एंबेसडर बनने का हमारा आग्रह स्वीकार कर लिया है। हमें आग्रह स्वीकार करने का उनका आधिकारिक संवाद मिला है।

उन्होंने कहा, हम गुडविल एंबेसडर के रूप में तेंदुलकर जैसे महान खिलाड़ी के जुड़ने से काफी खुश हैं। हम उनके आभारी हैं। हम उम्मीद करते हैं कि उनका और अन्य एंबेसडर का जुड़ाव भारतीय खेल को आगे ले जाएगा।

सलमान को एंबेसडर बनाए जाने के फैसले की पहलवान योगेश्वर दत्त और पूर्व दिग्गज धावक मिल्खा सिंह सहित अन्य के आलोचना करने के बाद आईओए ने बिंद्रा, तेंदुलकर और जाने माने संगीतज्ञ एआर रहमान से संपर्क किया था।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »