19 Apr 2024, 19:57:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अभिनव बिंद्रा भारतीय दल के सद्भावना दूत बनने पर राजी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 30 2016 1:24PM | Updated Date: Apr 30 2016 1:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सलमान खान को रियो ओलिंपिक के लिए भारतीय दल का सद्भावना दूत बनाने को लेकर उपजे विवाद के बाद स्टार निशानेबाज अभिनव बिंद्रा को सलमान के साथ दूत बनाया गया है, जबकि चैंपियन क्रिकेटर सचिन तेंडुलकर से भी इसके लिए संपर्क किया गया है। ओलिंपिक की व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले भारत के पहले और इकलौते खिलाड़ी बिंद्रा ने कहा कि उन्हें शुक्रवार को आईओए से आमंत्र्रण मिला और उन्होंने तुरंत इसे स्वीकार कर लिया।

आईओए ने तेंडुलकर और आस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान से भी इस बारे में संपर्क किया है। बिंद्रा ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, शुक्रवार को ही आईओए अध्यक्ष और महासचिव से भारतीय दल का सद्भावना दूत बनने का प्रस्ताव मिला। मैं उनका आभारी हूं कि उन्होंने मुझे इस सम्मान के योग्य समझा। मैं इसे सम्मान के साथ स्वीकार करता हूं।

सचिन, रहमान से चल रही बात, सलमान भी रहेंगे

भारतीय ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष तरलोचन सिंह ने कहा, हम भारतीय ओलंपिक दल के ब्रांड दूत बनने के लिये सचिन तेंदुलकर और एआर रहमान से बात कर रहे हैं। अभी हमें उनका जवाब नहीं मिला है। हम और लोगों को दूत बनाएंगे। सलमान खान भी रहेंगे। सलमान को सद्भावना दूत बनाने जाने पर पिछले सप्ताह विवाद पैदा हो गया जब पहलवान योगेश्वर दत्त और महान फर्राटा धावक मिल्खा सिंह ने इस पर सवाल उठाए थे। अपनी आगामी फिल्म ‘सुल्तान’ में एक पहलवान की भूमिका निभा रहे सलमान को स्टार मुक्केबाज एम. सी. मेरीकॉम, हॉकी कप्तान सरदार सिंह और निशानेबाज अपूर्वी चंदेला की मौजूदगी में सद्भावना दूत चुना गया था।

योगेश्वर दत्त ने किया स्वागत
लंदन ओलिंपिक के कांस्य पदक विजेता योगेश्वर दत्त ने सचिन तेंडुलकर से संपर्क करने के आईओए के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने ट्वीट में कहा, मैं सचिन को भारतीय ओलिंपिक दल का ब्रांड दूत बनाने के आईओए के फैसले का स्वागत करता हूं। जय हिंद।

लिखकर प्रेरित करूंगा
विश्व चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता राइफल निशानेबाज ने कहा कि वह ओलिंपिक जाने वाले सभी खिलाड़ियों को लिखकर प्रेरित करेंगे। उन्होंने कहा, मैंने पूरी जिंदगी ओलिंपिक खेलों के लिए जी है और भारत में ओलिंपिक आंदोलन की बेहतरी के लिए अपनी ओर से सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया है और करता रहूंगा। मेरा फोकस रियो में प्रदर्शन पर है और मैं भारतीय ओलिंपिक टीम के हर सदस्य को लिखूंगा और मदद करूंगा।  बिंद्रा ने कहा, हर ओलिंपियन एक चैम्पियन है और मैं अपना अनुभव उनके साथ बाटूंगा। मैं 15 जुलाई तक ऐसा करूंगा और उसके बाद मेरा फोकस अपने प्रदर्शन पर होगा। तेंदुलकर और रहमान ने अभी तक आईओए की पेशकश पर जवाब नहीं दिया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »