20 Apr 2024, 17:34:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारतीय महिला टीम तीरंदाजी विश्व कप फाइनल में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 29 2016 7:25PM | Updated Date: Apr 29 2016 11:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शंघाई। भारतीय महिला रिकर्व टीम ने में तीरंदाजी विश्व कप के पहले चरण में शीर्ष वरीय जर्मनी को 5-3 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया, जहां स्वर्ण पदक के लिये उसका मुकाबला चीनी ताइपे से होगा।
   

भारत रिकर्व वर्ग में पुरूष टीम और मिश्रित जोड़ी में पदक की दौड़ में है लेकिन कम्पाउंड तीरंदाजों के लिये काफी खराब प्रदर्शन रहा जो किसी भी पदक राउंड में नहीं पहुंचे और खाली हाथ लौटेंगे। दीपिका कुमारी, लैशराम बोम्बाल्या देवी और लक्ष्मीरानी माझी ने कल की व्यक्तिगत स्पर्धाओं में निराशाजनक प्रदर्शन से वापसी करते हुए जर्मनी की प्रतिद्वंद्वियों को पराजित किया।
   

दूसरे सेमीफाइनल में सातवीं वरीयता प्राप्त चीनी ताइपे ने अपने से उंची रैंकिंग वाली रूस टीम को 6-0 से शिकस्त दी। सभी रिकर्व पदक फाइनल रविवार को आयोजित किये जायेंगे जबकि कल कम्पाउंड का फाइनल होगा। भारतीय तिकड़ी ने तीन नौ अंक का स्कोर जुटाया, जिसके बाद तीन एक्स :केंद्र के सबसे करीब: बनाकर पहले सेट में 2-0 से बढ़त बना ली।
   

जर्मनी की लिसा उनरू, एलेना रिचटर और करीना विंटर की टीम ने दूसरे में उबरते हुए कुल 57 अंक जुटाये लेकिन भारतीय टीम ने 3-1 से बढ़त बना ली। इसके बाद भारतीय टीम ने 5-3 से जीत दर्ज की।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »