28 Mar 2024, 17:46:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रियो विवाद पर बोलीं ऐश्वर्या-कहा, खेल को प्रमोट करना तो अच्छी बात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 26 2016 4:56PM | Updated Date: Apr 26 2016 6:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। रियो ओलिंपिक में सलमान खान को गुडविल एंबेसडर बनाए जाने पर विवाद जारी है। इस बीच, अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन सलमान के सर्मथन में आ गई हैं।

उन्होंने सलमान का नाम लिए बिना मंगलवार को एक कार्यक्रम के दौरान कहा, अगर कोई व्यक्ति जो अच्छा कर रहा है देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए उपयुक्त है। चाहे उसका व्यवसाय खेल, कला या संगीत ही क्यों न हो। मुझे लगता है मान्यता दी जानी चाहिए। आपको बता दें कि, एंबेसडर बनाए जान पर कुछ लोग सलमान के नाम पर एतराज जता रहे हैं।

इस बीच तीन बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता हाकी धुरंधर बलबीर सिंह सीनियर ने कहा कि सलमान खान की लोकप्रियता देश में ओलंपिक खेलों का ग्राफ बढाने में मददगार साबित होगी।
किसने किया विरोध
इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन (आईओए) ने सलमान को रियो ओलिंपिक में इंडियन टीम का गुडविल एंबेसडर बनाया। इसके बाद पहलवान योगेश्वर दत्त के बाद मिल्खा सिंह ने इस पर सवाल उठाया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »