19 Apr 2024, 10:45:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रियो ओलंपिक: सलमान बने भारत के लिए गुडविल एंबेस्डर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 23 2016 5:18PM | Updated Date: Apr 23 2016 5:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बॉलीवुड स्टार सलमान खान को रियो ओलिंपिक 2016 के लिए भारत की ओर से गुडविल एंबेस्डर चुना गया है। ऐसा पहली बार है जब किसी बॉलीवुड स्टार को खेलों के लिए गुडविल एंबेस्डर चुना गया।

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने शनिवार को नई दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह घोषणा की। इस दौरान सरदार सिंह, रितु रानी, मुक्केबाज मैरीकॉम, दीपिका कुमारी, अपूर्वी चंदीला और मणिका बा मौजूद थीं।

गुडविल एंबेस्डर बनने पर सलमान खान ने कहा कि वह खिलाड़ियों को जीत के लिए प्रेरित करते रहेंगे। साथ ही उन्होंने सभी को देश के लिए बेहतर करने के लिए शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने कहा, खिलाड़ियों को मेरे तरफ से सिर्फ यही संदेश है कि कुछ न कुछ लेकर आओ।

रियो में ओलंपिक खेल 5 अगस्त से 21 अगस्त खेले जाएंगे। 28 ओलंपिक खेलों में 206 देशों से 10,500 से ज्यादा एथलीट इसमें हिस्सा लेंगे। भारत ने पहली बार ओलंपिक खेलों में 1900 में हिस्सा लिया था।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »