19 Apr 2024, 13:42:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मेसी, बोल्ट और सेरेना लॉरेस पुरस्कारों की दौड़ में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 17 2016 10:18PM | Updated Date: Apr 17 2016 10:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बर्लिन। दिग्गज फुटबाॅलर लियोनेल मेसी, फर्राटा धावक उसैन बोल्ट और स्टार टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स इस साल के प्रतिष्ठित लॉरेस विश्व खेल पुरस्कारों में वर्ष के शीर्ष पुरस्कार की दौड़ में हैं। 
 
पुरूष वर्ग में इस पुरस्कार के लिए मेसी और बोल्ट के अलावा विश्व के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच, पूर्व फार्मूला वन विश्व चैंपियन लुईस हैमिल्टन, गोल्फर जोर्डन स्पीथ और बास्केटबाॅल खिलाड़ी स्टीफन करी शामिल हैं। 
 
सेरेना महिला वर्ग के लिए पुरस्कार की दौड़ में हैं जिसमें उन्हें जमैका की धाविका शेली एन फ्रेजर प्राइस, इथयोपिया की गेंजेब दिबाबा, आस्ट्रिया की स्कीइंग खिलाड़ी अन्ना फेनिंगर, अमेरिकी तैराक कैटी लेडेस्की और अमेरिकी फुटबाॅलर कार्ली लायड से कड़ी चुनौती मिल सकती है। एफसी बार्सिलोना फुटबाॅल टीम और ब्रिटेन की डेविस कप टीम सहित कुल छह टीमें वर्ष की सर्वश्रेष्ठ टीम की दौड़ में हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »