24 Apr 2024, 17:52:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

राष्ट्रीय कबड्डी मैच के दौरान गैलरी ढहने से 30 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 16 2016 5:08PM | Updated Date: Apr 16 2016 5:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मंगलूरू। पनंबूर बीच पर प्रथम राष्ट्रीय स्तर के कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान दर्शक गैलरी का एक हिस्सा ढहने से 30 लोगों को मामूली चोटें आई हैं।यह घटना कल रात उस समय घटी जब राज्य के खेल मंत्री अभयचन्द्र जैन द्वारा टूर्नामेंट का उद्घाटन करने के बाद नौवां मैच चल रहा था।

पुलिस ने कहा कि टूर्नामेंट देखने के लिए बीच पर करीब 3,000 दर्शक मौजूद थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीन दिवसीय कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन कर्नाटक एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन द्वारा किया गया है।

 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »