23 Apr 2024, 14:31:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारत का अंडर-12 शतरंज में दबदबा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 14 2016 9:11PM | Updated Date: Apr 14 2016 9:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत ने गुरूवार को मंगोलिया के उलनबटेर में समाप्त हुई एशियाई युवा शतरंज चैम्पियनशिप में तीन स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य पदक जीते। भारत ने अंडर 12 वर्ग में दोनों स्वर्ण पदक जीते, शीर्ष वरीय प्रगानंदनंदा ने हमवतन रौनक साधवानी को पराजित किया। बालिका वर्ग में दिव्या देशमुख ने अंतिम राउंड का मैच ड्रॉ कर औपचारिकता पूरी करते हुए अपने आठ अंक हासिल किए, वह ब्ल्ट्जि और रैपिड चैम्पियनशिप में क्रमश: स्वर्ण और रजत पदक जीत चुकी हैं।
 
स्वर्ण पदक जीतने वाले अन्य भारतीयों में अन्वेशा मिश्रा ने बड़ा उलटफेर किया, वह शुरूआती रैंकिंग में पांचवीं वरीय थीं। राजदीप सरकार काफी करीब से पदक चूक गए, वह अंडर 18 वर्ग में इरेनपुरेव बोलडू से अंतिम मैच में हार गए और चौथे स्थान पर रहे। चंद्रेयी हजरा अंडर 18 वर्ग में पांचवें स्थान पर रहीं, उन्होंने अंतिम रउंड के मुकाबले में वियतनाम की एनगुयेन थान थुए थिएन से ड्रॉ खेला। मित्राभा गुहा ने शीर्ष वरीय सोगबायार को हराकर उलटफेर किया लेकिन उन्हें सातवें स्थान से संतोष करना पड़ा।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »