25 Apr 2024, 07:52:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

एशियाई खो-खो चैम्पियनशिप अगले महीने इंदौर में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 29 2016 3:21PM | Updated Date: Mar 29 2016 3:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने भारत के प्राचीन खेल की प्रासंगिकता बरकरार रखने की मुहिम के तहत आज घोषणा की कि उनके चुनावी क्षेत्र इंदौर तीसरी एशियाई खो-खो चैम्पियनशिप की मेजबानी करेगा, जिसमें पहली बार महिलायें भी भाग लेंगी। आठ से 10 अप्रैल तक आयोजित होने वाली यह प्रतियोगिता एशियाई खो-खो महासंघ और भारतीय खो-खो महासंघ के अंतर्गत करायी जाएंगी।

इसमें लाजिस्टिक सहयोग मध्य भारत खो-खो संघ और इंदौर में हैपी वांडरर्स क्लब करेगा। महाजन ने यहां इस प्रतियोगिता की घोषणा करते हुए प्रेस कांफ्रेंस में कहा मैं खुद बचपन में खो-खो खिलाड़ी रह चुकी हूं और मैं इस खेल को आगे बढ़ाना चाहती हूं।

हमारे पुराने खेल जैसे खो-खो और कबड्डी को प्रोमोट करना काफी महत्वपूर्ण है। इस टूर्नामेंट में अभी तक आठ देशों ने भाग लेने की पुष्टि कर दी है। इसमें पाकिस्तान, दक्षिण कोरिया, नेपाल, श्रीलंका, बांग्लादेश और मलेशिया शामिल हैं। इसमें 350 से ज्यादा खिलाड़ियों के भाग लेने की उम्मीद है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »