19 Apr 2024, 16:02:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

उदीयमान एथलीटों को निखारने के लिए प्रोजेक्ट शुरू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 22 2016 4:06PM | Updated Date: Mar 22 2016 4:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। ओलंपिक में ट्रैक एवं फील्ड में पदक को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय युवा कोपरेटिव सोसायटी और गेल (इंडिया) लिमिटेड ने यहां निचले स्तर से एथलीटों को निखारने के लिए एक प्रोजेक्ट की शुरूआत की। उड़नपरी पीटी उषा ने गेल इंडियन स्पीड स्टार प्रोजेक्ट की शुरूआत की। इसका उद्देश्य देश भर में 11 से 17 वर्ष की उम्र के संभावित एथलीटों को 100, 200 और 800 मीटर में प्रशिक्षण दिलाना है।

पहले ही कूर्ग, अहमदाबाद, गुवाहाटी, रांची, गोरखपुर आदि में जिला स्तरीय ट्रायल संपन्न हो गए हैं। कुल 25 हजार से अधिक लोगों ने ट्रायल्स में भाग लिया जिनमें से राज्य ट्रायल के लिए 6500 एथलीटों का चयन किया गया है। प्रोजेक्ट का समापन नयी दिल्ली में मई में जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाले राष्ट्रीय ट्रायल से होगा।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »