18 Apr 2024, 21:03:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

खली का रामदेव पर पलटवार, कहा- बूढ़े और आलसी करते हैं योग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 19 2016 4:10PM | Updated Date: Mar 19 2016 4:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कुरुक्षेत्र। भारतीय फाइटर द ग्रेट खली के दिलीप सिंह राणा ने योगगुरु स्वामी रामदेव को आड़े हाथो लिया है। खली ने कहा कि बूढ़े और आलसी लोग योग करते हैं। ताकतवर लोग तो उनकी तरह फाइट करते हैं।

आपको बता दे कि बीते दिनों द ग्रेट खली रिटनर्स सीरीज को नकली बताया गया था। खली ने उसी बयान पर पलटवार किया है। खली ने कहा कि अगर कपालभाती करने से ओलंपिक मेडल मिलता तो देश में मेडल जीतने वालों की कोई कमी नहीं रहती।  साथ ही महाबली ने कहा कि जो फाइट को नकली कहते हैं, उन्हें एक बार रिंग में उतर कर देखना चाहिए। फिर मालूम पड़ जाएगा कि फाइट असली होती है या नकली।

बता दे कि पिछले दिनों ‘द ग्रेट खली रिटर्न्स’ को लेकर देश के ओलिंपिक रेसलर कृष्ण कुमार ने भी खली को चैलेंज किया था। कुमार के इस बयान पर खली ने कहा,जो लोग फाइट को नकली कहते हैं, वो एक बार तो रिंग में उतरकर देखें। असली-नकली का फर्क पता लग जाएगा। बता दें कि कुमार ने कहा था, नकली फाइट बंद होनी चाहिए। अगर खली चाहें तो मैं उनसे फाइट करने को तैयार हूं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »