16 Apr 2024, 11:34:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

आनंद ने नकामुरा से ड्रा खेला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 16 2016 11:27PM | Updated Date: Mar 16 2016 11:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मास्को। पूर्व विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने कंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट में यहां अमेरिका के हिकारू नकामुरा के साथ आसान ड्रा खेला।पिछली बाजी में रूस के सर्गेई कार्जकिन से हारने के बाद आनंद ने किसी तरह का जोखिम लेना उचित नहीं समझा और सफेद मोहरों से खेलने के बावजूद बाजी ड्रा कराने को तरजीह दी। 

पिछले पांच दौर में पहली बार सभी चारों बाजियां ड्रा खेली गई। कार्जकिन ने बुल्गारिया के वेसलिन टोपालोव, अनीस गिरी ने रूस के पीटर श्वेडलर और आर्मेनिया के लेवोन आरोनियन ने अमेरिका के फैबियानो कारूआना के साथ अंक बांटे। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »