20 Apr 2024, 01:54:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

आनंद ने पहले मैच में टोपालोव को हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 12 2016 3:15PM | Updated Date: Mar 12 2016 3:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मास्को। पांच बार के विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद ने कैंडीडेट्स शतरंज टूर्नामेंट के पहले दौर में बुल्गारिया के वेसलीन टोपालोव को एक रोमांचक मुकाबले में हराकर बढत बना ली। तीन में से दो बाजियां ड्रा रही लिहाजा पहले दिन आनंद को एकल बढत मिल गई। आनंद और टोपालोव के बीच बाजी 45 चालों तक चली।

अन्य मुकाबलों में अमेरिका के हिकारू नकामूरा ने हमवतन फेबियानो कारूआना को ड्रा पर रोका जबकि रूस के सर्जेइ कर्जाकिन ने अपने ही देश के पीटर स्विडलेर से ड्रा खेला। आर्मेनिया के लेवोन आरोनियन को नीदरलैंड के अनीश गिरी ने ड्रा पर रोका। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »