29 Mar 2024, 19:25:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

कैंडीडेट्स शतरंज के पहले मुकाबले में आनंद का सामना टोपालोव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 11 2016 3:16PM | Updated Date: Mar 11 2016 3:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मास्को। पांच बार के विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद कैंडीडेट्स शतरंज टूर्नामेंट के पहले दौर में अपने पूर्व चैलेंजर बुल्गारिया के वेसलीन टोपालोव से खेलेंगे। आनंद को तीन सप्ताह चलने वाले इस टूर्नामेंट के पहले हाफ में चार बाजियां सफेद मोहरों से खेलनी है। टूर्नामेंट आठ खिलाड़ियों के बीच राउंड राबिन आधार पर खेला जाएंगा। टोपालोव के अलावा आनंद को अमेरिका के हिकारू नकामूरा, इतालवी मूल के अमेरिकी फेबियानो कारूआना, रूस के पीटर स्विडलेर से सफेद मोहरों से खेलना है।

पहले हाफ के अन्य मुकाबलों में आनंद का सामना रूस के सर्जेइ कर्जाकिन , आर्मेनिया के लेवोन आरोनियन, नीदरलैंड के अनीश गिरी से होगा। हिकारू नकामूरा ने जिब्राल्टर इंटरनेशनल और ज्यूरिख चेस चैलेंज में खिताबी जीत दर्ज की। कारूआना को यहां शीर्ष वरीयता मिली है। आरोनियन को यहां पहले भी खेलने का अनुभव है जबकि कर्जाकिन घरेलू दर्शकों के समर्थन का फायदा उठाना चाहेंगे। आनंद इस टूर्नामेंट के जरिये वापसी करना चाहेंगे चूंकि वह इससे पहले दोनों टूर्नामेंटों में अपेक्षा के अनुरूप नहीं खेल सके थे। 

 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »