16 Apr 2024, 17:37:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

फाइट में गंभीर रूप में घायल हुए द ग्रेट खली, आईसीयू में भर्ती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 25 2016 1:09PM | Updated Date: Feb 26 2016 11:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हल्द्वानी। इंडियन रेसलिंग के पहले महामुकाबले में उस वक्त हंगामा मच गया जब दो रेसलरों ने ग्रेट खली पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इससे दर्शक बेकाबू हो गए। हमले में खली गंभीर रूप से घायल हो गए। 
 
उन्हें लहूलुहान हालत में हल्द्वानी के बृजलाल अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया। उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित गौलापार स्टेडियम में डब्ल्यूडब्ल्यूई के भारतीय वर्जन का मेगा शो कल शुरू हुआ। मेगा शो के तीसरे मुकाबले में भारत के हरमन सिंह ने मैक्सिको के हर्नांडेज के साथ फाइट की। इस दौरान हर बार हरमन सिंह हर्नांडेज पर भारी पड़ते रहे। अंत में हरमन ने हर्नांडेज को उठाकर रिंग से बाहर फेंक दिया। हर्नांडेज रिंग के बाहर गिरने के बाद फिर दोबारा लडऩे के लिए उठ नहीं पाए। 
 
रेफरी ने हरमन को विजयी घोषित कर दिया। रिंग में जब हरमन अपनी जीत का जश्न मना रहे थे, इसी बीच अमरीका के माइक नॉक्स और कनाडा के ब्रॉडी स्टील रिंग में घुस आए। उन्होंने जीत का जश्न मना रहे हरमन को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। हरमन को पीटने के बाद ब्रॉडी स्टील ने माइक हाथ में लेकर खली को चुनौती दी कि मैं आ गया हूं। कहां है खली। हिम्मत है तो आकर मुझसे लड़। खली से लडऩे के लिए माइक नॉक्स, ब्रॉडी स्टील और अपोलो भी मैदान में उतर गए। 
 
शुरुआत में खली तीनों पर भारी पड़ रहे थे। इसी बीच, ब्रॉडी स्टील कहीं से एक कुर्सी लेकर रिंग पर उतर गए और खली पर प्रहार कर दिया। बाद में खली ने उनसे कुर्सी छीनकर ब्रॉडी स्टील और माइक नॉक्स पर प्रहार किया जिस पर रेफरी ब्रायन किंग ने खली को एलिमिनेट कर दिया, जिसका खली ने विरोध किया। 
 
खली रेफरी से बात कर रहे थे कि ब्रॉडी स्टील, माइक नॉक्स और अपोलो ने खली पर ताबड़तोड़ कुर्सी और लात से प्रहार कर दिया। ब्रॉडी को माइक नॉक्स और अपोलो का साथ मिला। तीनों ने मिलकर रिंग में खली पर कुर्सी और लात से सिर, सीने, गर्दन और पीठ पर ताबड़तोड़ प्रहार किए। खली के सिर, सीने, गर्दन, पीठ और पर चोट आई है।
 
लहूलुहान खली को रिंग से स्ट्रेचर में ग्रीन रूम ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बृजलाल अस्पताल ले जाया गया। इस फाइट पर रेफरी ने कोई फैसला नहीं दिया है। इस फाइट का फैसला देहरादून में 28 फरवरी को होगा। उत्तराखंड के हल्द्वानी में द ग्रेट खली रिटन्र्स शो में रेसलिंग के दौरान गंभीर रूप से घायल हुए खली को बृजलाल अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कर दिया गया है। 
 
डॉक्टरों के मुताबिक खली को 24 घंटे तक वॉच किया जाएगा और फिलहाल खली को आराम की जरूरत है।  दूसरी ओर फाइट के दौरान ही कनाडा की महिला रेसलर चेल्सिया का हाथ फ्रेक्चर हो गया है। उनका भी बृजलाल अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों को आज देहरादून रैफर किया जाएगा।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »