19 Apr 2024, 06:10:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

एशियाई कुश्ती: भारतीय पहलवानों ने नौ पदक जीते

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 22 2016 8:27PM | Updated Date: Feb 22 2016 8:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय पहलवानों ने थाईलैंड की राजधानी बैकाक में एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में एक स्वर्ण सहित नौ पदक जीतकर अपने अभियान का अंत किया। भारत ओवरआल पदक तालिका में सातवें स्थान पर रहा जबकि महिला और पुरूष फ्रीस्टाइल टीमें चौथे जबकि ग्रीको रोमन टीम छठे स्थान पर रही।

पुरूषों की फ्रीस्टाइल के 57 किग्रा भार वर्ग में संदीप तोमर ने स्वर्ण पदक जीता। ओमप्रकाश विनोद कुमार ने 70 किग्रा में रजत पदक जीता।
भारतीय महिलाओं में उदीयमान पहलवान प्रियंका फोगाट (55 किग्रा) ने रजत पदक जबकि विनेश फोगाट (53 किग्रा) और अनिता तोमर (3 किग्रा) ने कांस्य पदक जीते।

दिलचस्प बात यह है कि ग्रीको रोमन में भारत बहुत मजबूत नहीं माना जाता है लेकिन उसमें उसने चार पदक जीते। पुरूषों की 57 किग्रा फ्रीस्टाइल में संदीप तोमर ने फाइनल में उत्तर कोरिया के जोंग हाक जिन को हराकर भारत को टूर्नामेंट का एकमात्र स्वर्ण पदक दिलाया। विनोद कुमार हालांकि 70 किग्रा के फाइनल में बहरीन की एडम बैतिरोव से हार गये। प्रियंका फोगाट ने महिलाओं के 55 किग्रा में शानदार प्रदर्शन किया लेकिन फाइनल में वह मंगोलिया की दवासुखिन ओतोंगसेतसेग से हार गयी। उनसे अधिक अनुभवी विनेश और अनिता को कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »