18 Apr 2024, 13:48:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » Other Sports

दुती ने महिला 60 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय रिकार्ड बनाया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 19 2016 9:08PM | Updated Date: Feb 19 2016 9:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दोहा। भारत की फर्राटा धाविका दुती चंद ने सातवीं एशियाई इंडोर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में महिला 60 मीटर दौड़ में अपनी हीट जीतने के दौरान नया राष्ट्रीय रिकार्ड बनाया। दुती ने 7.28 सेकेंड का समय लिया जो किसी भारतीय का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। उन्होेंने एशियाई इंडोर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के रिकार्ड में भी सुधार किया।
     

वह यहां एस्पायर डोम में फाइनल में जगह बनाने वाली सबसे तेज क्वालीफायर रही। दुती की टीम की साथी श्रावणी नंदा हालांकि गलत शुरूआत के कारण हीट से डिसक्वालीफाई हो गई। इससे पहले किसी भारतीय महिला का 60 मीटर में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 7.81 सेकेंड था जो अर्जिना खातून ने 2009 में वियतनाम के हनोई में एशियाई इंडोर खेलों के दौरान बनाया था।
     

दुती ने कजाखस्तान की विक्टोरिया ज्वाबकिना के 2012 में चीन के हांग्झू में एशिया इंडोर चैम्पियनशिप में 7.33 सेकेंड के रिकार्ड में सुधार किया। महिला 60 मीटर में हालांकि एशिया इंडोर रिकार्ड श्रीलंका की सुशांतिका जयसिंघे के नाम है जिन्होेंने 199 में 7.09 सेकेंड का समय लिया था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »