29 Mar 2024, 00:00:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारत ने भारोत्तोलन में सभी चार स्वर्ण पदक जीते

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 8 2016 8:20PM | Updated Date: Feb 8 2016 8:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गुवाहाटी।  भारत ने भारोत्तोलन में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए 12वें दक्षिण एशियाई खेलों में आज यहां इस स्पर्धा में दांव पर लगे सभी चार स्वर्ण पदक अपने नाम किए। विक्टर अभिलाष क्रिस्टोफर (पुरूष 105 किग्रा), प्रदीप (पुरूष 94 किग्रा), विकास ठाकुर (पुरूष 85 किग्रा) और कविता देवी (महिला 75 किग्रा) ने आज स्वर्ण पदक जीते।
     

दिन की पहली स्पर्धा में कविता देवी ने कुल 210 किग्रा (92 किग्रा प्लस 122 किग्रा) वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता। श्रीलंका की विक्रमासिंघे मुदियान ने कुल 160 किग्रा (70 प्लस 90) के साथ रजत जबकि बांग्लादेश की फिरोजा परवीन ने 148 किग्रा (70 प्लस 78) वजन उठाकर कांस्य पदक जीता।
     

ठाकुर ने इसके बाद कुल 300 किग्रा वजन उठाकर भारत को दूसरा स्वर्ण पदक दिलाया। उन्होंने पाकिस्तान के मोहम्मद ताहिर (278 किग्रा) और श्रीलंका के समरशेखर रणतुंगा (265 किग्रा) की चुनौती को तोड़ा।
     

पुरूष 94 किग्रा में प्रदीप स्नैच के बाद पाकिस्तानी प्रतिद्वंद्वी से पांच किग्रा से पिछड़ रहे थे लेकिन क्लीन एवं जर्क में उन्होंने कहीं बेहतर प्रदर्शन करते हुए कुल 331 किग्रा (145 प्लस 186 किग्रा( वजन उठाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
     

पाकिस्तान के अमजद राठौड़ को 322 किग्रा (150 प्लस 172) के साथ रजत पदक मिला।  भारत के लिए दिन का अंतिम स्वर्ण पदक क्रिस्टोफर ने कुल 317 किग्रा वजन उठाकर जीता। उन्होंने श्रीलंका के शनाका मदुसंका से 17 किग्रा वजन अधिक उठाया।  भारत ने आज चार स्वर्ण पदक सहित भारोत्तोलन में अब तक 11 स्वर्ण पदक (पुरूष वर्ग में छह और महिला वर्ग में पांच) जीते हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »