19 Apr 2024, 13:35:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारत ने पदकों का खाता खोला, साइकिलिंग में स्वर्ण और रजत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 6 2016 4:40PM | Updated Date: Feb 6 2016 4:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गुवाहाटी। भारत ने 12वें दक्षिण एशियाई खेलों में पहले ही दिन अपना खाता खोला जब साइकिलिस्ट टी विजयलक्ष्मी ने महिलाओं की 30 किलोमीटर व्यक्तिगत टाइम ट्रायल में स्वर्ण पदक हासिल किया।

मणिपुर की इस साइकिलिस्ट ने 49 मिनट 24 सेकंड में जीत दर्ज की। चाओबा देवी ने भारत को रजत पदक भी दिलाया जिसने 49 मिनट 31 सेकंड में रेस पूरी की।


पांच से 16 फरवरी, 2016 तक चलने वाले दक्षिण एशियाई खेलों का आयोजन गुवाहाटी और शिलांग में हो रहा है। यह पूर्वोत्तर भारत में आयोजित होने वाला अब तक का सबसे बड़ा खेल महोत्सव है। इन खेलों के दौरान 23 खेलों में 228 प्रतिस्पर्धाएं होंगी।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »