18 Apr 2024, 12:42:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

गुवाहाटी में पांच फरवरी को सैग खेलों का उद्घाटन करेंगे मोदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 1 2016 6:47PM | Updated Date: Feb 1 2016 6:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दक्षेस क्षेत्र का कई खेलों वाला सबसे बड़ा टूर्नामेंट माने जाने वाले दक्षिण एशियाई खेल (सैग) के 12वें सत्र की शुरूआत पांच फरवरी को गुवाहाटी में होगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत और पड़ोसी देशों के कई प्रतिनिधियों की मौजूदगी में इसका उद्घाटन करेंगे। मोदी दक्षेस क्षेत्र के आठ प्रतिभागी देशों के खिलाड़ियों, मंत्रियों और राजनयिकों की मौजूदगी में पांच फरवरी को सरूसजाई खेल परिसर के इंदिरा गांधी एथलेटिक्स स्टेडियम में उद्घाटन समारोह के दौरान खेलों की शुरूआत की घोषणा करेंगे।

 

खेल सचिव राजीव यादव ने यहां खेलों से संंबंधित जानकारी देते हुए संवाददाताओं से कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुष्टि की है कि वह पांच फरवरी को उद्घाटन समारोह में खेलों का उद्घाटन करेंगे। यादव ने साथ ही कहा कि पाकिस्तान ने 450 सदस्यों के दल (अधिकारियों सहित) को एक साथ इस्लामाबाद से चार्टर्ड विमान से लाने का विचार त्याग दिया है और अब वे गुटों में नई दिल्ली पहुंचेंगे।

 

पाकिस्तानियों को भारत में विमान के जरिए सिर्फ नयी दिल्ली और मुंबई से प्रवेश करने की स्वीकृति है और अन्य जगहों से प्रवेश के लिए पहले स्वीकृति लेना अनिवार्य है। यादव ने कहा पाकिस्तान ने पहले कहा था कि वे चार्टर्ड विमान से सीधे गुवाहाटी आएंगे और पूरा दल एक बार में आएगा और हम इस पर राजी हो गए थे। लेकिन अब उन्होंने अपनी योजना बदल दी है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »