25 Apr 2024, 20:23:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

जॉन सीना की जगह भारत दौरे पर आएंगे रोमन रीन्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 8 2016 11:53AM | Updated Date: Jan 8 2016 11:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। जॉन सीना को भारत में फाइट करते हुए देखने वालों के लिए निराशाजनक ख़बर है। अब भारत में जॉन सीना नहीं आएंगे। उनकी जगह WWE ने रोमन रेन्स को भारत दौरे के लिए चुना है। दरअसल, जॉन सीना के कंधे में चोट लग गई है। जॉन सीना बर्मिंघम में अपने कंधे की सर्जरी करवाने गए हैं।

बता दें कि पहले भारत दौरे में रोमन रेन्स का नाम नहीं था। लेकिन अब सीना के चोटिल हो जाने से WWE के पास रोमन से बेहतर चेहरा नहीं था। वैसे भी रोमन के चैंपियन बन जाने के बाद से उनके फैन्स की संख्या काफी बढ़ी है। बता दें कि अभी दो दिन पहले ही WWE ने सीना का एक प्रोमो वीडियो जारी किया था जिसमें वो अपने फैन्स को भारत दौरे के बारे में बता रहे हैं।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »