19 Apr 2024, 07:35:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

दीपिका तीरंदाजी के फाइनल में हारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 4 2016 9:17PM | Updated Date: Jan 4 2016 9:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शिलांग। खिताब की प्रबल दावेदार दीपिका कुमारी को तीरंदाजी के राष्ट्रीय रैंकिंग टूर्नामेंट के सीनियर महिला रिकर्व फाइनल में लक्ष्मीरानी मांझी के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा। झारखंड की दीपिका ने पहला सेट जीता लेकिन आरएसपीबी की लक्ष्मीरानी ने दूसरा, तीसरा और पांचवां सेट जीतकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। चौथा सेट टाई रहा।
    

पुरूष वर्ग में पीएसपीबी के अतनु दास ने फाइनल में मंगल सिंह चंपिया को हराया। इस बीच राजस्थान के रजत चौहान ने सीनियर पुरूष कंपाउंड वर्ग का स्वर्ण पदक जीता। दिल्ली के अभिषेक वर्मा दूसरे जबकि राजस्थान के सर्वेश परीर तीसरे स्थान पर रहे। इसी स्पर्धा के महिला वर्ग में राजस्थान की स्वाति दुधवाल ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। पंजाब की तृषा देब को रजत जबकि मणिपुर की पी लिली चानू को कांस्य पदक मिला।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »