28 Mar 2024, 22:11:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » Other Sports

रेलवे खेलों को बढावा देने के लिये प्रतिबद्व है: रेल मंत्री

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 29 2015 7:33PM | Updated Date: Dec 29 2015 7:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने यहां कहा कि उनका मंत्रालय देश में खेल और प्रतियोगिताओं को बढावा देने के लिये प्रतिबद्व है। रेल मंत्री आज यहां राष्ट्रीय कुश्ती चैम्पियनशिप का उदघाटन कर रहे थे।

प्रभु ने कहा रेल विभाग खेलों के विकास के लिये काम करने के लिये कटिबद्व है। कुश्ती खेल देश की प्राचीन परम्परा से जुड़ा हुआ है। इस खेल में पहलवानों ने अच्छे परिणाम देकर देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान दी है।

भारतीय कुश्ती महासंघ की अगुवाई में सीनियर फ्री स्टाइल और ग्रीको रोमन तथा महिला सीनियर राष्ट्रीय चैम्पियनशिप आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा,‘‘भारतीय रेलवे भी देश और समाज का हिस्सा है इसलिये रेलवे की जिम्मेदारी बनती है कि वह खेलों के विकास में अपना योगदान देकर देश का परचम लहरायें। ’’

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »