29 Mar 2024, 18:33:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पंकज आडवाणी ने जीता 15वां विश्व खिताब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 22 2015 1:22PM | Updated Date: Nov 22 2015 1:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हरगाडा (मिस्र)। भारत के क्यू खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने इस साल की आईबीएसएफ विश्व स्नूकर चैंपियनशिप जीत ली है। मिस्र में खेले गए इस मैच में उन्होंने चीनी खिलाड़ी चाओ शिनथोंग को फाइनल में 8-6 से हरा कर यह चैंपियनशिप जीती। यह आडवाणी का 15वां विश्व चैंपियनशिप खिताब है।


30 वर्षीय पंकज ने शुरुआत में 5-2 की बढ़त ले ली और आगे निकल गए। लेकिन उन्हें चाओ ने कड़ा मुकाबला दिया और लगातार कई अंक बनाए। इसका बाद खेल खत्म करने के लिए पंकज को खासा जोर लगाना पड़ा।

साल 2003 के बाद यह पंकज का पहला स्नूकर खिताब है। इससे पहले इसी साल सितंबर में पंकज ने एडिलेड में आईबीएसएफ विश्व बिलियर्ड्स चैंपियनशिप का खिताब जीता था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »