20 Apr 2024, 20:09:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

इंग्लैण्ड के फुटबॉलर रूनी ने रेसलर बैरेट को सबके सामने मारा थप्पड़

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 11 2015 2:24PM | Updated Date: Nov 11 2015 2:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। स्मैकडाउन की फाइट में उस वक्त फैन्स शॉक्ड रह गए, जब रेसलर ने फाइट छोड़ फुटबॉल टीम के कप्तान वायने रूनी को गाली देनी शुरू कर दी। इस पर मैनेचेस्टर यूनाइटेड और इंग्लैंड के कप्तान ने भी एक करारा थप्पड़ रेसलर वेड बैरेट को जड़ दिया। सिक्युरिटी ने बीच बचाव करते हुए दोनों को अलग किया। फाइट में बैरेट को हार का सामना करना पड़ा।

मैनेचेस्टर रिंग में आयोजित फाइट में सबकुछ सही चल रहा था। वायने रूनी 6 साल के बेटे केई, साथी खिलाड़ी रेयान गिग्स और डैरेन फ्लेचर के साथ शो देखने पहुंचे। जब स्क्रीन पर रूनी को दिखाया गया तो 6.7 इंच लंबे कद के वेड बैरेट ने फाइट रोक दिया।

इससे पहले कि कुछ समझ आता वेड माइक लेकर रूनी को रिंग में आने के लिए चैलेंज करने लगे। रूनी ने अपने पास ही आने को इशारा किया। वेड रिंग के बाहर पहुंचे और गाली देने लगे। अब अपशब्द सुनकर झल्लाए रूनी ने वेड को एक जोरदार तमाचा जड़ दिया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »