24 Apr 2024, 10:23:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

चिराग ने पैनासोनिक ओपन का खिताब जीता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 8 2015 6:03PM | Updated Date: Nov 8 2015 6:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत के चिराग कुमार ने अंतिम दौर में दो अंडर 70 के स्कोर के साथ यहां दिल्ली गोल्फ क्लब पर तीन शाट से 400000 डालर इनामी पैनासोनिक ओपन इंडिया गोल्फ टूर्नामेंट का खिताब जीता जो एशियाई टूर में उनकी पहली खिताबी जीत है। चिराग ने अंतिम दौर में तीन बर्डी और एक बोगी की।

 

उनका कुल स्कोर 13 अंडर 275 रहा। थाईलैंड के थावोर्न विराटचंट (69) और बांग्लादेश के सिद्दिकुर रहमान 10 अंडर 278 के कुल स्कोर के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर रहे। थाईलैंड के नामचोक तांतिपोखाकुल और एशियाई टूर में आठ बार के चैम्पियन ज्योति रंधावा ने अंतिम दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रमश: 66 और 67 का स्कोर बनाया।

 

ये दोनों संयुक्त चौथे स्थान से पांचवें स्थान पर रहे। पहले दौर के बाद शीर्ष पर चल रहे श्रीलंका के मिथुन परेरा (70) और भारत के शुभंकर शर्मा (69) भी संयुक्त चौथे स्थान पर हैं। अन्य भारतीयों में मानव जैनी (68), शंकर दास (69) और विक्रांत चोपड़ा (70) संयुक्त आठवें स्थान के साथ शीर्ष 10 में जगह बनाने में सफल रहे।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »