29 Mar 2024, 07:33:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

जॉन सीना की गलफ्रेंड की हुई पिटाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 1 2015 8:14PM | Updated Date: Nov 1 2015 8:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मियामी। स्मैक डाउन मुकाबले में तब हैरान करने वाला वाक्या हुआ, जब जॉन सीना की गर्लफ्रेंड और दिवा चैम्पियन निक्की बेला चोटिल हो गईं और उनकी बहन ब्राई बेला और उनकी पार्टनर एलिसिया फॉक्स उन्हें उठाकर बाहर ले जाना पड़ा। हालांकि निक्की को अधिक गहरी चोट नहीं आई, लेकिन यह मुकाबला नतालिया, चार्लोट और बीक लिंच की टैग टीम के नाम रहा।

बताया जा रहा है कि बेला टीम यानी निक्की, ब्राई और एलिसिया फॉक्स ने जबरदस्त शुरुआत की। ये तीनों नतालिया, चार्लोट और बीक लिंच पर भारी पड़ती दिख रहीं थीं। इसी बीच नतालिया ने एलिसिया फॉक्स की जमकर पिटाई कर दी, जिन्हें छुड़ाने के लिए निक्की को रिंग में आना पड़ा। नतालिया और चार्लोट ने निक्की को अकेला पाकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। दूसरी ओर बीक ने ब्राई और एलिसिया पर रिंग से बाहर ही हमला कर दिया। जिसके बाद चार्लोट ने निक्की पर सिंगल लेग बोस्टन क्रैब (मूव्स) लगाकर उसे हरा दिया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »