20 Apr 2024, 14:03:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अब सात नवंबर को होगा विजेंदर का दूसरा पेशेवर मुकाबला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 27 2015 5:07PM | Updated Date: Oct 27 2015 5:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत के स्टार मुक्केबाज विजेंदर सिंह का इंग्लैंड के डीन गिलेन के साथ दूसरा पेशेवर मुकाबला तकनीकी कारणों से 30 अक्तूबर को लंदन में होने के बजाय सात नवंबर को डब्लिन में होगा।

विजदेंर ने असल कारण बताए बगैर लंदन से कहा, कुछ तकनीकी कारणों से मेरा मुकाबला अब सात नंवबर को तय किया गया है। भारत स्थित प्रमोटर आईओएस बाक्सिंग प्रमोशंस ने भी इस खबर की पुष्टि की है।

मैनचेस्टर में पहले पेशेवर मुकाबले में ब्रिटेन के सोनी वाइटिंग को नाकआउट करने के बाद शुरूआती कार्यक्रम के अनुसार विजेंदर को लंदन में 30 अक्तूबर को दूसरे मुकाबले में गिलेन का सामना करना था।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »