29 Mar 2024, 07:01:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बिलबाओ में पहले मुकाबले में गिरी से खेलेंगे आनंद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 26 2015 5:20PM | Updated Date: Oct 26 2015 5:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बिलबाओ। पांच बार के विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद बिलबाओ शतरंज मास्टर्स फाइनल के पहले दौर में हालैंड के अनीश गिरी से खेलेंगे। पीढियों के इस मुकाबले में आनंद 21 बरस के गिरी, 22 बरस के अमेरिकी वेसले सो और 23 बरस के चीनी खिलाड़ी लिरेन डिंग से खेलेंगे।

दिसंबर में अपना 46वां जन्मदिन मना चुके आनंद विश्व रैंकिंग में चौथे स्थान पर हैं जबकि गिरी को डिंग और वेसले सो से ऊपर दूसरी वरीयता दी गई है। लाइव रैंकिंग में आनंद संयुक्त दूसरे स्थान पर हैं जबकि डिंग, गिरी और वेसले क्रमश: आठवें, नौवें और दसवें स्थान पर हैं।

फुटबाॅल जैसी स्कोरिंग व्यवस्था के तहत जीतने वाले खिलाड़ी को तीन अंक मिलेंगे जबकि ड्रॉ पर एक अंक दिया जाएगा। खिलाड़ी इसमें खुद ड्रॉ की पेशकश नहीं कर सकते जबकि मध्यस्थ के दखल या फिडे नियमों के तहत ही ड्रा का फैसला होगा।

छोटे प्रारूप में एक सप्ताह में छह दौर खेले जाएंगे जिसमें हर खिलाड़ी एक दूसरे से दो बार खेलेगा। इसमें पहली 40 चालों के लिये 90 मिनट और फिर बाजी खत्म करने के लिए ये 60 मिनट दिए जाएंगे। वहीं 41 चालों के बाद हर चाल पर दस सेकंड अतिरिक्त दिए जाएंगे।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »