29 Mar 2024, 18:17:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

प्रो कुश्ती लीग की खिलाड़ियों की नीलामी तीन नवंबर को

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 21 2015 6:14PM | Updated Date: Oct 21 2015 6:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रो कुश्ती लीग (पीडब्ल्यूएल) की खिलाड़ियों की नीलामी यहां तीन नवंबर को होगी जिसमें 200 से अधिक भारतीय और अंतरराष्ट्रीय पहलवान हिस्सा लेंगे। इस दैरान ओलंपिक और विश्व चैम्पियन सहित 25 देशों के लगभग 100 शीर्ष अंतरराष्ट्रीय पहलवानों और 100 से अधिक भारतीय पहलवानों की नीलामी होगी।

 

विज्ञप्ति के अनुसार नीलामी में हिस्सा लेने वालों में 20 से अधिक पहलवानों ने पिछले महीने लास वेगास में हुई विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में पदक जीते थे। इसके अलावा यूरोपीय खेलों, एशियाई खेलों, राष्ट्रमंडल खेलों और अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेता भी नीलामी का हिस्सा होंगे।

 

भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह ने कहा कि पीडब्ल्यूएल खेल के इतिहास में मील का पत्थर होगीं। उन्होंने कहा पीडब्ल्यूएल की खिलाड़ियों की नीलामी खेल के इतिहास में मील का पत्थर होगी। यह छह फ्रेंचाइजियों को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के लिए बोली लगाने और अपनी पूरी टीम चुनने का मौका देगी। बृज भूषण ने कहा पूल में शामिल खिलाड़ी इतने प्रतिभावान हैं कि नीलामी के बाद हमारे पास छह टीमें होंगी जो कुश्ती प्रेमियों को बेहद प्रतिर्स्धी मुकाबले देखने का मौका देगी
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »