23 Apr 2024, 15:10:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

फायर फाइटर गिलेन से दूसरे दौर में भिड़ेंगे विजेंदर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 20 2015 3:03PM | Updated Date: Oct 20 2015 3:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। पहले मुकाबले में मिली जीत के बाद भारत के स्टार मुक्केबाज विजेंदर सिंह पेशेवर मुक्केबाजी में अपने दूसरे मुकाबले में 30 अक्तूबर को इंग्लैंड के डीन गिलेन से खेलेंगे जो पेशे से पार्टटाइम दमकलकर्मी हैं। विजेंदर ने पहले मुकाबले में सोनी विटिंग को हराया था। अब वह चार दौर के मुकाबले में नाटिंघम के गिलेन से खेलेंगे।

गिलेन ने इस साल मई में पेशेवर मुक्केबाजी में पदार्पण किया था। उसने शान व्हाइट को हराया और उसके बाद सितंबर में लुईस वान पोश को मात दी। गिलेन ने 2013 में बेलफास्ट में विश्व पुलिस और दमकल खेल जीते थे और अब उसका इरादा विजेंदर को रिंग में हराने का है। उसने कहा, मैने उसे ओलंपिक में देखा था और प्रो मुक्केबाजी में उसका पदार्पण भी देखा।

वह विश्व स्तरीय मुक्केबाज है और मुझे उससे मुकाबले का इंतजार है। विजेंदर कोच ली बीयर्ड के साथ मैनचेस्टर में प्रशिक्षण ले रहे हैं। उन्होंने कहा, मैं गिलेन से मुकाबले का इंतजार कर रहा हूं। मुझे लगता है कि यह मुकाबला चुनौतीपूर्ण होगा।

उन्होंने कहा, वह कठिन प्रतिद्वंद्वी लग रहा है जो कड़ी चुनौती दे सकता है। बेहतर प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ मुझे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की प्रेरणा मिलती है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »