20 Apr 2024, 13:41:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

तुर्की में अभ्यास के लिये कल रवाना होंगे भारतीय एथलीट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 16 2015 5:01PM | Updated Date: Oct 16 2015 5:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। रियो ओलंपिक की तैयारी के लिये 22 सदस्यीय भारतीय एथलेटिक्स टीम तुर्की के अंताल्या में 70 दिन के अभ्यास के लिये कल रवाना होगी। टीम में अश्विनी अकुंजी, सिनि जोस और जितिन पाल जैसे एथलीट हैं। खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ में अनुभवी कोच यूरी ओगोरोदनिक शामिल हैं। टीम में रिले टीम, 400 मीटर बाधा दौड़ और चार गुणा 400 मीटर रिले टीम के खिलाड़ी होंगे।

 

इनमें आठ महिलायें, नौ पुरूष , पांच कोच और सहयोगी स्टाफ शामिल है। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के अध्यक्ष और आईएएएफ परिषद के सदस्य आदिल जे सुमरिवाला ने कहा एएफआई खिलाड़ियों को 2016 ओलंपिक के लिये सर्वश्रेष्ठ सुविधायें मुहैया कराने के लिये सारे प्रयास करेगा। अंताल्या में अभ्यास केंद्र मौसम के हिसाब से बेहतरीन और विश्व स्तरीय है।

 

महिलाओं की चार गुणा 400 मीटर रिले टीम एशियाई खेलों की मौजूदा चैम्पियन और एशियाई खेल रिकार्डधारी है जबकि पुरूष रिले टीम ने पूर्व में एशियाई खेलों में पदक जीता है। पुरूषों और महिलाओं की 400 मीटर व्यक्तिगत स्पर्धा में राजीव अरोकिया और एम आर पूवम्मा को 2014 एशियाई खेलों में कांस्य पदक मिले थे। अकुंजी ने 2010 एशियाई खेलों में दो स्वर्ण पदक जीते थे। 

 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »