टोक्यो। जापान में इस वर्ष होने वाले टोक्यो ओलंपिक के लिये मेजबान शहर में तैयारियां जोरों पर है और शुक्रवार सुबह टोक्यो के मशहूर रेनबो पुल के नजदीक ओलंपिक के चिन्ह पांच छल्लों की बड़ी प्रतिमा लगायी गयी, जिसे खेलों की शुरूआत से ठीक छह महीने पहले रौशन किया जाएगा। ओलंपिक चिन्ह 32.6 मीटर चौड़ा, 15.3 मीटर ऊंचा और 69 टन वजÞनी है। इस भारी ढांचे को बड़ी नाव के जÞरिये टोक्यो बे तक लाया गया और ओडाइबा मरीन पार्क के बीच पानी में लगाया गया है जिसके पीछे कुछ मीटर की दूरी पर मशहूर रेनबो पुल है।
ओलंपिक के पांच छल्लों के ढांचे को स्टील से बनाया गया है और यहां 9 अगस्त तक स्थापित रहेगा जब ओलंपिक खेलों का समापन होगा। बाद में इसकी जगह अगस्त के मध्य में पैरालंपिक चिन्ह लगाया जाएगा। आयोजकों ने इसे लेकर कहा, शहर को सजाने के लिये टोक्यो मेट्रोपॉलिटन सरकार का यह मुख्य अभियान था जिससे शहर के निवासियों के लिये यहां जश्न जैसा माहौल होगा और दुनिया भर से आये सैंकड़ों दर्शकों को यहां आने का मौका मिलेगा।
इस चिन्ह को आधिकारिक रूप से 24 जनवरी की शाम को उद्घाटन किया जाएगा जो ओलंपिक खेलों से ठीक छह महीने पहले का समय है। इस दौरान यहां रौशनी के अलावा पटाखे भी जलाए जाएंगे। टोक्यो-2020 प्रोजेक्ट के मुख्य केनिची किमुरा ने कहा कि ओलंपिक के यह पांच छल्ले यहां लगाने से दुनिया में संदेश जाता है कि टोक्यो ओलंपिक खेलों के लिये तैयार है। टोक्यो का वाटरफ्रंट दुनियाभर में जाना पहचाना स्थल है।